बसंती दुर्गापूजा को लेकर शहरवासी उत्साहित

😊 Please Share This News 😊
|
बसंती दुर्गापूजा को लेकर शहरवासी उत्साहित
बलियापुर/सिंदरी : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी टीओपी मैदान सिंदरी में बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दो वर्ष कोरोना होने की वजह से केवल पूजा हो रही थी लेकिन इस वर्ष पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर बलियापुर प्रखंड उप प्रमुख सह मेला कमेटी के अध्यक्ष आशा देवी के नेतृत्व में आज कमेटी के सदस्यों ने बन रहे पंडाल और मैदान का निरीक्षण किया और मेला को सफल बनाने का निर्णय लिया। इस बार सुंदर ढंग से दुर्गा पूजा और आकर्षक मेला लगाने का निर्णय लिया गया। इस बार 22 मार्च से 31मार्च तक दुर्गा पूजा का मेला लगेगी और प्रतिदिन कार्यक्रम रखा गया है। इस बार पूजा कमेटी के अध्यक्ष उप प्रमुख आशा देवी, सस्थापक आशा मिश्रा, संरक्षक डा जयंती कश्यप, उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर, महासचिव सीमा पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शिल्पी झा है तथा सदस्य रीना देवी, रेनू देवी, रूमा हालदार, उषा बन्ना, बेबी देवी, सिमरन पटेल, सिम्मी कुमारी, शिव कुमारी, सोनाली बोराल, बिमोली सोरेन, सरोधनी मुर्मू, उषा देवी, प्रतिमा देवी, मनोरमा देवी, अनीता यादव, कृष्णा कर्मकार, अंजली देवी, मांडवी कुमारी, सीमा देवी आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
