दुमका: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा सदस्यता अभियान में तेजी लाएगी। पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ने के लिए जिले भर में

😊 Please Share This News 😊
|
दुमका: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा सदस्यता अभियान में तेजी लाएगी। पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ने के लिए जिले भर में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के जिला सचिव शिव कुमार बास्की ने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ ही सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। साथ ही लोगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं जल्द ही केंद्रीय समिति के सदस्यों एवं संयोजक मंडली के साथ एक बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। पार्टी के 12 वें केंद्रीय महाधिवेशन में पार्टी द्वारा राज्यभर में 50 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। राज्य में वर्तमान सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और कामकाज से प्रभावित होकर दुमका में पार्टी से लगातार कई नए सदस्य जुड़ते जा रहे है।
दुमका से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर हेमंत स्वर्णकार की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
