सिंदरी /धनबाद। शनिवार को 53 नंबर वार्ड में राजकीयकृत डीएवी उच्च विद्यालय टासरा , झरिया -2 परिसर में विधायक

😊 Please Share This News 😊
|
सिंदरी /धनबाद। शनिवार को 53 नंबर वार्ड में राजकीयकृत डीएवी उच्च विद्यालय टासरा , झरिया -2 परिसर में विधायक निधि से चापाकल के लिए बोरिंग की गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, डीएवी स्कूल प्रिंसिपल उमेश दुबे एवं जन जागृति महिला समिति की महिलाएं उपस्थित थीं। स्कूल प्रिंसिपल ने नारियल फोड़ पूजा अर्चना की। स्कूल प्रिंसिपल उमेश दुबे ने बताया कि पूर्व लगे 3 चापाकल खराब अवस्था में है, उनमें से एक में लाल पानी निकल रहा है। जिससे विद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्कूल प्रिंसिपल ने विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो पर आभार जताते हुए कहा कि उनके परिश्रम से यहां चापाकल लगाया जा रहा है, साथ ही समाजसेवी जन जागृति महिला समिति का भी उन्होंने आभार प्रकट किया क्योंकि उनके द्वारा ही समस्या को विधायक प्रतिनिधि तक पहुंचाया गया। मौके पर जन जागृति महिला समिति अध्यक्ष वैजयंती देवी, आशा देवी, सोनिया देवी मीना तिवारी, मीना देवी, अंजना देवी, रेखा देवी, चुन्नी देवी ,लाली देवी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
