भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ, सिंदरी कार्यालय j/7 में एक आपात शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समरेश सिंह की अचानक मृत्यु की खबर पाकर सभी कार्यकर्ताओं

😊 Please Share This News 😊
|
भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ, सिंदरी कार्यालय j/7 में एक आपात शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समरेश सिंह की अचानक मृत्यु की खबर पाकर सभी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर आ गई। समरेश सिंह की याद में उनके बिगत कार्यो को याद करते हुए कहा गया कि दादा के संघर्ष, आंदोलनात्मक कार्यक्रम, राजनैतिक दृढ़ता एवं संगठनकर्ता होने का परिणाम है कि आज धनबाद ही नहीं पूरे झारखंड में भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय जनता पार्टी का इतना बिस्तार हुआ है।आज उनके निधन से धनबाद एवं पूरे झारखंड में एक शून्यता आ गई है जिसे भर पाना काफी मुश्किल है। बैठक में उनके आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार बनर्जी, अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद
मंडल, उपाध्यक्ष अहिंद्र कुमार ओझा, विजय सिंह,महामंत्री अशोक प्रसाद ,सुनील कुमार सिन्हा, महेश पाठक,रासबिहारी पाठक एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार वयक्त किये।
प्रकाशनार्थ हेतु प्रेषित।
अशोक प्रसाद-महामंत्री, भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ-सिंदरी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
