विराट करम आखाड़ा का आयोजन बलियापुर

😊 Please Share This News 😊
|
विराट करम आखाड़ा का आयोजन
बलियापुर : बाघमारा पंचायत के रतोड़ी थान में विराट करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि उप प्रमुख आशा देवी ने किया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि करम परब एक प्राकृतिक पर्व है और ये भाई बहन का एक पवित्र उपासना का त्योहार है। साथ ही उप प्रमुख ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा हो हमलोग अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति को सुरक्षित रख सकते है। इस करम आखाड़ा में आमटांड, बाघमारा, सरियाभीठा, सिंगियाटांड, सरैयाभीठा सहित दर्जनों टीमों ने भाग लिया और आकर्षक गीत और नृत्य से सबको मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में धीरेन महतो का झुमर भी आकर्षण का केंद्र था। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया कल्पना गोराई, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, पंचायत समिति सदस्य नमिता देवी, उप मुखिया सावित्री देवी, वार्ड सदस्य कविता देवी, धीरेन महतो, संतोष महतो, स्वपन महतो, विश्वजीत महतो, दशरथ महतो, मुखिया महतो, शंभु महतो, अजय कुमार महतो, संदीप महतो, राजेश महतो, दिलीप महतो, रंजीत महतो, सचिन महतो आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
