विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव का तीन राज्यों का दौरा सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊
|
विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव का तीन राज्यों का दौरा सम्पन्न।
लखनऊ : विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एम आर अंसारी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मेराज अंसारी एडवोकेट द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए तीन राज्यों का दौरा किया गया। लखनऊ से दिल्ली पहुँचने पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्रीराम जी से मीटिंग की गई उसके बाद दिल्ली से चंडीगढ़ से संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष मेडिकल सेल डॉक्टर जी एस कम्बोज एवं राष्ट्रीय महासचिव मेडिकल सेल डॉक्टर एस के पुनिया जी के साथ मुलाकात कर चंडीगढ़ में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई, चंडीगढ़ से पंजाब टीम के साथ मीटिंग के लिए पंजाब के प्रदेश कार्यालय पहुँचने पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती आरती राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष पंजाब श्री अश्विन कुमार प्रदेश प्रभारी श्री रूपेश धवन ,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, प्रदेश विधिक सलाहकार रवि विनायक एडवोकेट, अमृतसर के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह एवं शवि नाथ व अन्य पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा
पंजाब के प्रदेश कार्यालय पर ही संगठन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की गई जिसमें संगठन के विस्तार करने और संगठन द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गयी।पंजाब पहुचने पर संगठन के पदाधिकारियों से मिलने के बाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि वास्तव में पंजाब की टीम भी सभी प्रदेशों की तरह श्रीमती आरती राजपूत के नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रही है,जिसके लिए पंजाब की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।
*संवाददाता जोशी न्यूज़ उत्तर प्रदेश*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
