धनबाद को सुखा क्षेत्र घोषित करने की मांग बलियापुर : पूरे जिले में सूखे की स्थिति को देखते हुए

😊 Please Share This News 😊
|
धनबाद को सुखा क्षेत्र घोषित करने की मांग
बलियापुर : पूरे जिले में सूखे की स्थिति को देखते हुए किसान संग्राम समिति बलियापुर के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया और धनबाद जिला को सुखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की। किसान संग्राम समिति कार्यालय बलियापुर चौक से प्रखंड कार्यालय तक समिति के सदस्यों ने एक रैली निकाली जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी लोग धनबाद जिला को सुखा क्षेत्र घोषित करो के नारे लगा रहे थे। मौके पर मासस नेता बबलू महतो, प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया गणेश महतो, मुखिया सुलोचना देवी, किसान संग्राम समिति के प्रखंड अध्यक्ष काशी नाथ मंडल, सचिव युधिष्ठिर महतो, हीरा लाल महतो, देवाशीष पाण्डेय, राजु महतो, रोहित महतो, कृष्णा दा, प्रेम महतो, रूपेश प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
