अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर मदर टेरेसा उच्च विद्यालय के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई: तिरंगा

😊 Please Share This News 😊
|
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर मदर टेरेसा उच्च विद्यालय के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई: तिरंगा झंडा की व्यवस्था ए.सी.सी. प्रबंधन के द्वारा किया गया : सिन्दरी : मदर टेरेसा उच्च विद्याल राँगाभाटी सिन्दरी में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें लगभग 700 विद्यार्थियों ने शिरकत किया। तिरंगा झंडा की व्यवस्था ए.सी.सी. प्रबंधन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम विद्यालय से शुरू होकर शहरपुरा बाजार होते हुए जयहिन्द मोड़ पहुँचा। जहाँ सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा तिरंगा झंडा लगाया गया । समाजसेवी अम्बुज मण्डल के द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया एवं उनके बीच हॉफी का वितरण किया गया। इसके बाद रोजामाटी होते हुए मदर टेरेसा विद्यालय के जूनियर विंग मैं कार्यक्रम का समापन किया गया। इसमें विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद, उमेश सिन्हा, रूपक ठाकुर, हरेन्द्र प्रसाद, कुन्दन कुमार, प्रिया, नेहा, रश्मि, मौसमी आदि का योगदान सराहनीय रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
