Hindi English Gujarati Marathi Urdu
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7016137778 / +91 9537658850 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धनबाद जिला भाजपा किसान मोर्चा टुण्डी प्रखंड मुख्यालय पर ज़िले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने को – Joshi News

Joshi News

Latest Online Breaking News

धनबाद जिला भाजपा किसान मोर्चा टुण्डी प्रखंड मुख्यालय पर ज़िले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने को

😊 Please Share This News 😊

टुंडी

धनबाद जिला भाजपा किसान मोर्चा टुण्डी प्रखंड मुख्यालय पर ज़िले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष चन्दमोहन राय के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल को अंचलाधिकारी के माध्यम से नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने झारखंड सरकार से अविलंब धनबाद जिले को अकाल क्षेत्र घोषित करने के साथ साथ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने का मांग किया। जिला भाजपा महामंत्री दिनेश सिंह ने मनरेगा योजना को धरातल पर उतारने की आवश्यकता जोर देकर सरकार से अमल करने को कहा। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गोपाल पांडे ने सरकार से पेयजल संकट पर गंभीरता से विचार करने की मांग करते हुए जलग्रहण क्षेत्रों का जिर्णोद्धार करने का मांग रखा। सौंपे गए ज्ञापन में मोर्चा के द्वारा 1 एकड़ पर 25000 रुपए मुआवजा, बिजली बिल माफ करने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा को बढ़ाते हुए पिछले ऋण को ऋण माफी के दायरे में लाने पटवन के लिए डीजल पर 50% अनुदान तथा वैकल्पिक फसल योजना तैयार करते हुए कम पानी के फसलों का बीज किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराने सहित अन्य विषयों पर मांग पत्र सौंपा गया। धरना को किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मिश्रा मंडल अध्यक्ष अवध चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास चन्द्रा,भोला पंडित , नागेश्वर पंडित, रामलाल मुर्मू,ललन राय, तिलक मंडल, विजय चौधरी,फेनीलाल यादव, राजेंद्र चौधरी,तारणी पाण्डेय,नकुल सिंह, नवल किशोर चौधरी जयनारायण मंडल जय प्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। धरना का संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन भागिरथ महतो ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!