Hindi English Gujarati Marathi Urdu
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7016137778 / +91 9537658850 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी की छात्रा साक्षी कुमारी ने १०वीं मे विज्ञान की परीक्षा में १००/१०० – Joshi News

Joshi News

Latest Online Breaking News

डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी की छात्रा साक्षी कुमारी ने १०वीं मे विज्ञान की परीक्षा में १००/१००

😊 Please Share This News 😊

डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी की छात्रा साक्षी कुमारी ने १०वीं मे विज्ञान की परीक्षा में १००/१०० अंक प्राप्त किये और विद्यालय में ९६.८०% अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसको लेकर उनके घर में खुशी का माहौल है। साक्षी के पिता शिव चंद्र ठाकुर crpf में कार्यरत हैं। साक्षी की मां लीला देवी गृहणी हैं। श्रीमती लीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी छठी कक्षा से लगातार कड़ी मेहनत कर रही है। टॉप करने के बाद साक्षी अपने एरिया में अच्छे से जानी पहचानी जाने लगी हैं। इतने ज्यादा नंबर लाने के बाद फ्रेंड्स भी उन्हें अब टॉपर के नाम से बुला रहे हैं। साक्षी ने बताया कि आगे चलकर वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र करियर बनाना चाहती हैं। १०वीं कक्षा में साक्षी ने विज्ञान में १००, गणित में ९८, सामाजिक विज्ञान में ९७, संस्कृत में ९५, और कम्प्यूटर में ९४, अंग्रेजी में ९२ अंक प्राप्त किए हैं। साक्षी ने बताया कि मुझे इतने अंक आने की उम्मीद नहीं थी, स्कूल में पढ़ाई करके ही मैंने यह उपलब्धि हासिल की है। घर में मैंने सिर्फ रिविजन किया, घर पर मेरी पढ़ाई काफी कम हुई या यूं कहें कि न के बराबर ही हुई है, साक्षी ने कहा कि मेरे लिए शिक्षक ही मेरे मार्गदर्शक रहे हैं। उन्हीं के बताए रास्ते पर मैं चलती गई, उन्होंने टिप्स दिए और मैंने बस उसमें अपनी मेहनत जोड़ दी और मुझे सफलता मिल गई। साक्षी ने कहा कि अच्छा स्कोर करने के लिए यह जरूरी है कि चीजों को रटने की बजाय समझ कर पढ़ें। चीजें समझ आएंगी तो मेहनत भी कम करनी पड़ेगी।

इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अजय कुमार वर्मा ने साक्षी और छात्रों को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया,

विद्यालय के प्राचार्य श्री आशुतोष कुमार ने भी साक्षी को पुरस्कृत किया और उसको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की, विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी साक्षी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!