माननीय हर्ल निदेशक, एस० सी० मुदगेरिकर ने हर्ल सिन्दरी परियोजना का दौरा किया, इस दौरान वें हर्ल सिन्दरी परियोजना के

😊 Please Share This News 😊
|
दिनांक 21.07.2022 को माननीय हर्ल निदेशक, एस० सी० मुदगेरिकर ने हर्ल सिन्दरी परियोजना का दौरा किया, इस दौरान वें हर्ल सिन्दरी परियोजना के तकनिकी एवं यांत्रिकी स्थिति से परिचित हुए और साथ ही परियोजना में जल्द से जल्द यूरिया उत्पादन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया|
उनके द्वारा फ़र्टिलाइज़र काम्प्लेक्स के सेंट्रल कण्ट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया और साथ ही अमोनिया प्लांट aके चालू करने की प्रक्रिया का भी सुभारम्भ किया गया|
उन्होंने सिन्दरी में जलापूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए परियोजना में उपलब्ध CER फंड का प्रयोग करने का सुझाव दिया|
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर्ल गोरखपुर परियोजना में यूरिया का उत्पादन पूरी तरह से प्रारंभ हो चुका है एवं सिन्दरी और बरौनी परियोजना में यूरिया उत्पादन आरंभ होने से यह IFFCO के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा यूरिया उत्पादन करने वाला कारखाना होगा|

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
