सिन्दरी आर्य समाज गौशाला में सिन्दरी फर्टिलाइजर विस्थापित

😊 Please Share This News 😊
|
आज दिनांक 21जुलाई 2022 को सिन्दरी आर्य समाज गौशाला में सिन्दरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा की बैठक हुई। सिंदरी एफसीआइ एवं हर्ल प्रबंधन को अपना मांग पत्र को दिए हुए महीना दिन पार हुआ। विगत 15/06/2022 को अपना मांगों के समर्थन में मांग पत्र दिया गया। जिसमें वार्ता करने के लिए प्रबंधन को एक महीना समय दिया गया था, परन्तु, प्रबंधन वार्ता के लिए विस्थापित मोर्चा को नहीं बुलाया। जबकि मांग पत्र देते समय एचआर वार्ता करने की बात किए थे। ज्ञात हो कि विस्थापित मोर्चा इससे पहले भी अपना माँग पत्र प्रबन्धन को चार बार दे चूका है, यह पाँचवा दफा माँग पत्र 15/06/2022 को दिया गया। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि प्रबंधन विस्थापितो की अनदेखी, उपेक्षा की नजर से देख रही है, परन्तु हमलोग अपना हक एवं अधिकार पाने के लिए लड़ाई हेतु प्रतिबद्ध है।
विस्थापितो की अनदेखी करना संविधान के मौलिक अधिकार पर कुठारा घात है। यह हमलोग किसी भी रूप से बर्दास्त नहीं करेंगे। जल्द ही प्रबंधन को हमलोग घेरेंगे। विस्थापित वंशज एवं रैयत स्वाभिमान के साथ हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। उपस्थित बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष भक्ति पद पाल, सचिव सन्तोष सिंह, महिला नेत्री सह कोषाध्यक्ष पारो सोरेन, पूरन सिंह, मदन सिंह, देवीलाल हेंब्रम, सिकन्दर हेंब्रम, युधिष्ठिर टुडु, परमेश्वर मन्डल, अमित हेम्ब्रम, अजय टुडु, जितेंन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य लोग थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
