सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी टाउनशिप शुक्रवार को भी जलापूर्ति ठप्प रहा। पीने वाला पानी की नियमित जलापूर्ति नही होने से लोग त्राहिमाम है। चापाकलों के भरोसे लोग अपने

😊 Please Share This News 😊
|
सिंदरी, प्रतिनिधि।
सिंदरी टाउनशिप शुक्रवार को भी जलापूर्ति ठप्प रहा। पीने वाला पानी की नियमित जलापूर्ति नही होने से लोग त्राहिमाम है। चापाकलों के भरोसे लोग अपने जरूरततों को पूरा कर रहे है। कई कालोनियों एवं मुहल्लों के लोगों को पीने का पानी लाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। नियमित जलापूर्ति के अभाव में बहुत से लोग पानी खरीद कर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे है।
पांच दिन के बाद गुरूवार को जलापूर्ति हुआ। लेकिन फिर शुक्रवार को जलापूर्ति नही हुआ। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। हर्ल प्रबंधन अल्टरनेट कर जलापूर्ति कर रहा है। जिससे लोगों को जरूरत भर का पानी भी नही मिल रहा है। यह स्थिति सिर्फ दामोदर नदी का जलस्तर घटने से हर्ल के पम्प हाउस का इंटेकवेल तक दामोदर नदी का पानी पहुंच नही रहा था। इंटेकवेल के आगे गाद जमा हो जाने के कारण मोटर चल नही पा रहा था। दामोदर पानी का बहाव दूसरे छोर की और चला गया था। हर्ल के अधिकारियों का कहना है कि दामोदर का पानी का बहाव इंटेकवेल तक भरपूर मात्रा में पहुंचने के बाद ही नियमित जलापूर्ति संभव हो पाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
